उत्तराखंड…एसएसपी अजय गणपति का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल –18 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाना माना जा रहा है।

आदेश के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) एवं निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक आईटीआई बनाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk..वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से ₹2.62 लाख की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

तबादला सूची इस प्रकार है—

  • निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय – पीआरओ, एसएसपी कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक आईटीआई।
  • उपनिरीक्षक रवीन्द्र बिष्ट – थानाध्यक्ष दिनेशपुर से प्रभारी एसओजी, रुद्रपुर।
  • उपनिरीक्षक उमेश कुमार – प्रभारी एसओजी, रुद्रपुर से थानाध्यक्ष पुलभट्टा।
  • उपनिरीक्षक पंकज कुमार – प्रभारी चौकी रम्पुरा से थानाध्यक्ष दिनेशपुर।
  • उपनिरीक्षक दीपक कौशिक – एसओजी से प्रभारी चौकी रम्पुरा।
  • उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी – वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली बाजपुर से प्रभारी चौकी पैगा।
  • उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय – पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी महतोष।
  • उपनिरीक्षक निर्मल लटवाल – पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी बगवाड़ा।
  • उपनिरीक्षक गोविन्द मेहता – प्रभारी चौकी पतरामपुर (जसपुर) से प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी।
  • उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी – कोतवाली रुद्रपुर से प्रभारी चौकी बाजार (जसपुर)।
  • उपनिरीक्षक देवेन्द्र बिष्ट – पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी पतरामपुर (जसपुर)।
  • उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट – पुलिस लाइन रुद्रपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक गदरपुर।
  • उपनिरीक्षक धीरज वर्मा – थाना पुलभट्टा से प्रभारी चौकी बरा।
  • उपनिरीक्षक जसविन्दर सिंह – पुलिस लाइन रुद्रपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बाजपुर।
  • उपनिरीक्षक सुरेन्द्र रिंगवाल – प्रभारी चौकी बगवाड़ा से कोतवाली सितारगंज।
  • उपनिरीक्षक अनवर अहमद – पुलिस लाइन रुद्रपुर से थाना नानकमत्ता।
  • उपनिरीक्षक बसन्त बल्लभ भट्ट – पुलिस लाइन रुद्रपुर से थाना आईटीआई।
  • उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा – थानाध्यक्ष पुलभट्टा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय।
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...फर्जी जमानतनामा पेश कर कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश --आदतन जमानती पर मुकदमा दर्ज

एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस विभाग में इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119