मंडल आयुक्त रावत ने अवैध प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने गुरुवार को सब रजिस्टार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने कहा कि लैंडफ्राड को रोकने के उन्होंने पूर्व में एक प्रारूप बनाया था, जिसमें क्रेता एवं विक्रेता द्वारा भूमि का विवरण साफ-साफ लिखें कि कितनी जमीन वे लोग बेच रहे है, बेचने के बाद कितनी भूमि का रकबा अवशेष रहेगा। इस प्रारूप पर क्रेता एवं विक्रेता दोनों के हस्ताक्षर होने अनिवार्य हैं। प्रारूप पर अमल होने से लैंडफ्राड रोकने में मदद मिलेगी। आयुक्त ने कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अति संवेदनशील अभिलेख उपलब्ध होते है। उन्होंने कार्यालय की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण भी किया। आयुक्त को सीसीटीवी कैमरे सही मिले। इस बीच सब रजिस्ट्रार ने आयुक्त को बताया कि वर्ष 1990 से आतिथि तक पुरानी रजिस्ट्री ऑनलाइन कर दी गई है। आम जनता कही भी अपनी भूमि की रजिस्ट्री को ऑनलाइन देख सकता है।
आयुक्त ने कहा प्राधिकरण क्षेत्र के बाहर जो भी अवैध रूप से जितनी भी कालोनियां, प्लाटिंग हो रही है, इस प्रकार की अवैध प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिये। आयुक्त ने कहा प्लाटिंग मानकों के आधार पर हो। प्लाटिंग करने से पहले नक्शा पास करना आवश्यक है, इसके बाद लेआउट, सड़क, नालियां तथा पार्क की सुविधाएं देना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा संज्ञान में आया है रोेक लगाने के बावजूद भी कालोनियों में प्लाटों की बिक्री हो रही है। इस प्रकार के प्रकरणों में गंभीरता से जांच की जाये। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सब रजिस्टार गोपाल सिंह बिष्ट, संदीप तिवारी, तहसीलदार सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू