मिनी बस खाई में गिरी, पांच यात्रियों की मौत, 17 घायल -22 यात्री थे सवार

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। सोमवार को जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि दहलचोरी के पास एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ के निर्देशानुसार पोस्ट श्रीनगर व सतपुली से एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड बनेगा मेडिकल एजुकेशन हब -पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

उक्त बस जीएमओ की बस संख्या यूके 12पीबी – 0177 जो पौड़ी से दहलचोरी जा रही थी। बस में कुल 22 लोग सवार थे। पौड़ी पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुल 17 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जबकि घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जिनके शवों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119