स्टोन क्रशरों द्वारा वाहनों का भाड़ा घटाने से खनन कारोबारी मुखर, -गोरापड़ाव गेट के सैकड़ों वाहन क्रशर के सामने खड़े
हल्द्वानी। स्टोन क्रशरों द्वारा भाड़ा निर्धारित रेटों से चार रुपये कम करने खनन कारोबारियों ने गोरापड़ाव गेट के सैकड़ों वाहनों को स्टोन क्रशर के सामने खड़ा कर दिया और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को गोरापड़ाव गौला निकासी गेट से निकले सैकड़ों वाहन लालकुआं स्टोन क्रशर के मुख्य द्वार के सामने खड़े हो गए। वाहन स्वामियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्टोन क्रशरों ने पूर्व में तय किए 29 रुपए के रेट कम किया तो तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।
रविवार देर शाम तक वाहन क्रशर के सामने ही खड़े रहे। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि स्टोन क्रशरों ने 29 रुपये रेट तय करने के बाद चार रुपये रेट गिरा दिए हैं, जिससे वाहन स्वामियों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि यदि सोमवार दोपहर तक स्टोन क्रशरों ने रेट पूर्ववत नहीं किये तो गौला नदी के सभी 11 गेट मंगलवार से बंद कर दिए जाएंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी