दरिंदगी…मौसी के घर आई नाबालिग से मौसा ने ही किया दुष्कर्म -आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
Ad
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में मौसी के घर आई एक 11 साल की नाबालिग किशोरी के साथ उसके ही मौसा ने दुष्कर्म उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। नाबालिग किशोरी की हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बनभूलपुरा पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए फरार आरोपी को दबोच लिया।

जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी बहन क्षेत्र में ही रहती है। बहन ने कुछ महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को उनकी 11 साल की बेटी मौसी के घर गई थी। रात बहुत होने पर बच्ची अपनी मौसी के घर ही रूक गई। बताते है कि लोग घर में घर सो गए थे और इसी का फायदा उठाकर वह बच्ची के पास गया और अंधेरे का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। तभी बच्ची के चीख सुनकर घर वाले उठ गए और घरवालों के उठते ही आरोपी मौसा मौके से फरार हो गया। घटना के बारे में पीड़ित नाबालिग ने अपनी मां को बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेऔलाद को गोद ली बेटी ने दी जान से मारने की धमकी, कोतवाली पहुंचा पिता

इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119