तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत
हल्द्वानी। तेज रफ्तार बाइक सवार एक महिला को अपनी चपेट में लेने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया। महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड छठ पूजा निवासी ऋषभ रस्तोगी पुत्र नरेश रस्तोगी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बीती 2 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी माता सपना रस्तोगी के साथ अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मोटर्स शोरूम के पास पहुंचा तो तभी उसके मोबाइल पर कॉल आई और कॉल आने के कारण वह सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान देवलचौड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार ने सपना को टक्कर मार दी और घटना स्थल से फरार हो गया।
सड़क हादसे में सपना गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया और घटना के अगले दिन उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा