सरकार की नई पहल- महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी पूछे जाएंगे सवाल, सही उत्तर देने वालों को मिलेंगे गिफ्ट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। जिससे महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधित कुछ सवाल पूछे जाएंगे। मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। सही जवाब देने वाली महिलाओं को गिफ्ट मिलेगा।

गर्भवती और पांच साल से कम आयु वाले बच्चे की माताओं को मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड (एमसीपी) के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। पहली बार पांच जिलों में एमसीपी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जागरूक करने के बाद मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। जिसमें एमसीपी कार्ड में अंकित स्वास्थ्य जानकारी से संबंधित सवालों का सही जवाब देने वाली महिलाओं को विभाग की ओर से एक हजार का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमसीपी कार्ड जागरूकता कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया। पहले चरण में देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और पौड़ी जिले में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जागरूकता के लिए देहरादून शहर के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत समन्वयक, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया जाता है। जो विशेष रूप से मलिन बस्तियों में जाकर महिलाओं को एमसीपी कार्ड के प्रति जागरूक करेंगे। विभाग की टीम गर्भवती और शिशु को जन्म देने वाली महिलाओं को एमसीपी कार्ड के बारे में जागरूक करेगी। जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। जिसमें एमसीपी कार्ड से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वाली महिलाओं को एक हजार का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। 10 हजार की आबादी पर एक साल में 40 महिलाओं को गिफ्ट वाउचर देने का लक्ष्य रखा है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119