हिंदी दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में विद्यार्थियों ने सेनानियों और ऐतिहासिक विभूतियों की दीं नाट्य-प्रस्तुतियां

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी, 14 सितम्बर। ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी परिसर में हिंदी दिवस का आयोजन उत्साह और सृजनात्मकता से परिपूर्ण रहा। विभिन्न संकायों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर भाषा के गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों की विचारधारा को मंच पर सजीव किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक विभूतियों की नाट्य-प्रस्तुतियाँ रहीं। महात्मा गांधी की भूमिका निभाने वाली हुज़ैफा ने निर्णायकों और दर्शकों, दोनों की पसंद बनते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। महारानी अहिल्या बाई होल्कर की भूमिका में दिया ने उपविजेता का खिताब जीता, जबकि सरोजिनी नायडू के दमदार चित्रण के लिए निशा पाल को विशेष पुरस्कार मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

अन्य प्रस्तुतियों में अनामिका शाह (एनी बेसेंट), उज्ज्वल दुमका (सुभाष चंद्र बोस), कृष्णा रावत (जवाहरलाल नेहरू), अंशिका भट्ट (रानी लक्ष्मीबाई) और भास्कर पाठक (भगत सिंह) की भूमिकाएँ विशेष रूप से सराही गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में प्रो. बीना नारायण, डॉ. अभिनव चंदेल और प्रकाश सिंह बोरा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर कृतिका नेगी और संदीप अभिषेक ने किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

हिंदी दिवस का यह आयोजन केवल भाषा का उत्सव नहीं था, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों की अमर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त प्रयास भी रहा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119