तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार-
गदरपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को तमंचा व जिंदा कारतूस गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाने के एसआई प्रकाश भट्ट एवं सुनील सुतेडी ने चेकिंग के दौरान चीनी मिल रोड पर कब्रिस्तान के पास से वार्ड नंबर एक करतारपुर रोड गदरपुर निवासी शाकिर उर्फ नक्कटा को 315 बोर के तमंचे एवं दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने शाकिर को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। शाकिर को पूर्व में जानलेवा हमला करने, एनडीपीएस एवं शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेजा जा चुका है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली