कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुजवाल ने किया जनसंपर्क-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 02 फरवरी । विधानसभा जागेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल का चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।
विभिन्न गांवों में कुंजवाल का जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया और कुंजवाल के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से तोली, खरसों, गौना, मढखोला, ठाणामटेना, मेलखोल, छतोला बलमा, नौरा, बघाण, ढैली, ढकोली, सिरसोड़ा, कल्टानी, ठाट, मलाड़ी, गौलीमहर, गैलाकोट, रणाऊं, घुर संगरौली आदि गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा गया। इस दौरान छतोला में चारू पांडे, रमेश पंत, उमेश पांडे, पंकज पांडे, मोहन चंद्र पांडे, नरेंद्र प्रसाद, अनिल आर्या, जगदीश राम, आनंद सिंह, भूपाल सिंह, भुपेश चौहान, भगवत सिंह चौहान आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जनसंपर्क में दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, पूरन पांडे, गोपाल चौहान, आनंद चौहान, अनिल मेर, गिरधर रौतेला, चंदन सिंह, पप्पू सिंह, मदन राम, मोहन ढैला, पान सिंह बोरा, पूरन सिंह बिष्ट, रमेश बिष्ट, पूरन चंद्र बडौला, अन्ना भाई, राजेश, महेंद्र आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
UK-पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत -एक युवक की मौत, चार घायल