बैंक से धोखाधड़ी के मामले में फरार महिला गिरफ्तार
हरिद्वार। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से लोन की धोखाधड़ी के मामले में फरार महिला आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि साल 2023 में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में पुलिस सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि महिला लंबे समय से फरार चल रही थी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 77 लाख रूपए का लोन लिया था। जून 2023 को अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक कटहरा बाजार के शाखा प्रबंधक हरिदत्त भट्ट ने पुलिस को तहरीर देकर 13 महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र कर कूट रचित दस्तावेज के जरिए धोखाधड़ी से बैंक से 77 लाख रुपये का लोन लेने का आरोप लगाया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा