उत्तराखंड…कैंची धाम मेले के लिए पुलिस अलर्ट -आधी रात तक खुलेंगी दुकानें, बाबा के भक्तों के लिए बनेंगे 2 लाख मालपुए
नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए 11 जून से 16 जून तक नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी और काठगोदाम के प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे। पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा और संचालन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कैंची धाम मेला, पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भोजन, दवाइयां, आवश्यक वस्तुएं तथा अन्य सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि देर रात तक खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए तथा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाए।
हनुमान चालीसा पाठ के साथ आज से शुरू होगा मालपुआ प्रसाद निर्माण
कैंची धाम में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार से हनुमान चालीसा पाठ के साथ मालपुआ प्रसाद बनाने का कार्य शुरू होगा। प्रसाद निर्माण के लिए मथुरा से विशेष कारीगर कैंची धाम पहुंच चुके हैं।
बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों के लिए इस वर्ष दो लाख से अधिक मालपुए तैयार किए जाएंगे। प्रसाद वितरण को लेकर मंदिर समिति और स्वयंसेवक पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि स्थापना दिवस पर आने वाले लाखों भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UKNEWS…बागेश्वर में आसमान से बरसी आफत : एक घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदी-नाले उफान पर
उत्तराखंड…चमोली में मौत बनकर नदी में समाई कार : चार की दर्दनाक मौत –महिला और बच्चा चमत्कारिक रूप से बचे
उत्तराखंड…मौत के सफर पर रोडवेज! -पहाड़ की सड़कों पर बीच रास्ते दम तोड़ रहीं बूढ़ी बसें, बाल-बाल बचे 18 यात्री
ग्राफिक एरा भीमताल के सिविल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को मिली NABL मान्यता