आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पकड़े गये बदमाश को छुड़ाने के लिए परिजनों ने दो प्रदेशों की पुलिस के जवानों पर किया हमला-

बदमाश गदरपुर थाने के ग्राम कलकत्ती में रहा था परिवार के साथ-

गदरपुर। दो प्रदेशों की पुलिस टीम ने बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची। पुलिस ने जब आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची उसी दौरान परिजनों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर छुड़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से वांछित आरोपित को को गिरफ्तार किया । पकड़ा गये आरोपित शातिर एवं खतरनाक किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ विभिन्न राज्यों एवं जनपदों के कई थानों में अपराधिक मामले भी दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार


एसएसपी ऊधमसिहनगर द्वारा जनपद वांछित आरोपितों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस को आदेशित किया गया था। उक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवक्षण तथा थानाध्यक्ष राजेश पांडे के दिशा-निर्देशन में शनिवार को उपनिरीक्षक गौरव जोशी गदरपुर उपनिरीक्षक संजीव कुमार थाना बढापुर जनपद-बिजनौर उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कलकत्ती थाना गदरपुर निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र दयाल सिह को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर से पहुंची। पुलिस जब राजू को गिरफ्तार करने की कोशिश करने लगी उसी दौरान आरोपित के परिजन महिला पुरुष पत्नी, बहन, चाचा, चाची एवं अन्य तीन-चार लोगो द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर छुडाने का प्रयास किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बामुश्किल आरोपित को हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया कि गिरफ्तार वांछित आरोपित शातिर एंव खतरनाक किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध कई प्रदेशों तथा जनपद के विभिन्न थानो में अभियोग पंजीकृत है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

आरोपित को पुलिस हिरासत से छुडाने के आरोप में परिजनों पर धारा 147/186/224/22/332/353/342/504/506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वांछित अभियुक्त के विरुद्द जनपद में पंजीकृत अभियोगो का विवरण 23/ध्2022 धारा 26 वन अधि0 थाना 235/2022 धारा 147/186/224/225/332/353/342/504/506 थाना गदरपुर ज, 259/2022 धारा 379/411 थाना आईटीआई जनपद 411/2022 धारा 379/411 थाना बाजपुर जनपद-उधमसिहनगर में दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार

वहीं आरोपित राजेंद्र सिंह उर्फ राजू के विरुद्द गैर राज्यों मे पंजीकृत अभियोग दर्ज है। जिसमें 178/2022 धारा411/413/414/420/467/468/471 थाना बुढापुर जनपद-बिजनौर 228/2017 धारा 379/411 26/41/42/52/65 वन अधि0 थाना मिलकखानम -रामपुर 251/2017 धारा 307/379/411/504/506 मिलकखानम जनपद-रामपुर 102/2018 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना मिलकखानम जनपद-रामपुर 116/2018 धारा 307/379/411 थाना मिलकखानम जनपद-रामपुर 80/2019 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना मिलकखानम जनपद-रामपुर 227/2019 धारा 336/427 26/41/42/53 वन अधि0 थाना मिलकखानम जनपद-रामपुर प्रदेश में दर्ज है। थानाध्यक्ष पांडे ने ने बताया कि आरोपित का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119