दन्या पुलिस की तत्परता ने अनहोनी की आशंका को टाला
शिवेंद्र गोस्वामी
परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई महिला को जंगलों में कांबिंग कर 3 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद–
अल्मोड़ा। 09-10-22 को एक व्यक्ति द्वारा थाना दन्या में सूचना दी गई कि उनकी पुत्री अपने सुसराल वालों से नाराज़ होकर कही चली गई है और कुछ अनहोनी की आशंका है।
श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष दन्या को टीम गठित कर गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामद करने को निर्देशित किया गया।
श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा 02 टीमें गठित कर डायल 112 टीम को साथ लेकर तत्काल गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरू कर दी। गठित टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लोगों से जानकारी ली गई, कुछ पता नहीं चल पाया। धौलादेवी के जंगलों में कांबिंग करते हुए महिला की तलाश की गई।
अंततः गठित टीमों के दो-तीन घंटे की कांबिंग के पश्चात अथक प्रयास से गुमशुदा महिला को धौलादेवी के जंगल से सकुशल बरामद कर उसके पिता जी के सुपुर्द किया गया। महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार