स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित होने का फर्जी आदेश वायरल कर दिया गया। इस फर्जी आदेश से जिला प्रशासन की काफी फजीहत हुई। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसपी को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खड़िया खदानें खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू


दरअसल, कुछ शरारती तत्वों ने अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ फिंचा राम चौहान की ओर से पूर्व में जारी किये गए अवकाश से संबंधित एक आदेश से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया (वाहट्सएप) पर वायरल कर दिया। जिसमे 10 अक्टूबर यानी सोमवार को सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश होना बताया गया। इसके चलते छात्र-छात्राओं, अभिभावक के साथ ही शिक्षक व कर्मचारी असमंजस में रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पिथौरागढ़ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों में अवकाश संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किये गए हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकअप के बाद AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर पूर्व प्रेमिकाओं को कर रहे ब्लैकमेल -कुमाऊं में 3-4 मामले आए सामने
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119