प्राइवेट फैक्ट्री में प्रेशर टैंक फटा, किच्छा के दो युवकों की गुजरात हादसे में मौत
किच्छा से बड़ोदरा गुजरात एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करने गए युवकों की ड्यूटी के समय प्रेशर टैंक फटने से मौत हो गयी। सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात तक उनके शव किच्छा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि निजी ठेकेदार परवेज निवासी सिसई बंदिया वार्ड तीन के साथ बीते 28 मार्च को आठ युवकों का ग्रुप गुजरात के बड़ोदरा स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए गया था।
बीते शुक्रवार को फैक्ट्री में काम करते समय एक प्रेशर टैंक धमाके के साथ फट गया। घटना में 18 वर्षीय सूरज मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य और 20 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी बंदिया वार्ड चार किच्छा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों को जब दोनों की मौत का समाचार मिला तब कोहराम मच गया, दोनों के शव देर रात तक किच्छा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर