प्रयाग फॉर्म स्थित सरकारी भूमि में बने हाईकोर्ट : संजीव -उत्तराखंड सरकार एवं हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजा पत्र
किच्छा। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को प्रयाग फॉर्म के पास स्थित सरकारी भूमि में बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार एवं हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजे पत्र में कहा कि किच्छा के नजदीक स्थित प्रयाग फॉर्म सड़क व ट्रेन यातायात एवं हवाई यातायात से सीधा जुड़ा होने के साथ ही उच्च न्यायालय के आवश्यकताओं के अनुरूप है, जहां कुमाऊं एवं गढ़वाल के दूरस्थ स्थानों से आवागमन एवं रहने की सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

कहा है कि यह स्थान प्रत्येक परिस्थिति में उच्च न्यायालय के अनुकूल है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा प्रेषित सुझाव का रजिस्टार जनरल ने संज्ञान लिया था तथा पुन: उच्च न्यायालय को नैनीताल से स्थानांतरित करने की मुहिम के चलते भूमि चयन की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार को चाहिए कि भविष्य की सम्भावनाओं के दृष्टिगत उच्च न्यायालय को किच्छा प्रयागफार्म में स्थानांतरण की कार्रवाई अमल में लाई जाए। उच्च न्यायालय ने सरकार को एक माह के अंदर भूमि चयन करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते पूर्व में अपने सुझाव के माध्यम से भूमि प्रयाग फॉर्म में चयनित करने की मांग की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी