कैंची मंदिर में जाम से लोग परेशान, अपने गंतब्य को घंटों लेट पहुंचे यात्री
हल्द्वानी। रविवार को एक बार फिर जाम से लोग परेशान रहे। सुबह से ही भीमताल, भवाली और कैंची मंदिर के आसपास जाम से स्थानीय लोगों के अलावा बसों में यात्री व पर्यटक परेशान रहे। रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल, मुक्तेश्वर और कैंची धाम में दर्शन को पहुंचे हुए थे।
कैंची धाम में दिन भर वाहनों की कतार लगी रही, जिससे बसों में यात्रा कर रहे दूर दराज के यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जबकि कैंची धाम में टै्रफिक व्यवस्था में रामगढ़ चौकी प्रभारी दलीप कुमार हाथ में माइक लिए फोर्स के साथ दिन भर डटे रहे। उसके बावजूद भी पहाड़ों से मैदानी क्षेत्र के दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर