सितारगंज जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत
रुद्रपुर। सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की शनिवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे सीएचसी सितारगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जेलर अनिल यादव ने बताया कि कैदी 75 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र हर सिंह निवासी मुकुंदपुर, काशीपुर के सीने में दर्द होने लगा। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि रात में सुरजीत ने अन्य बंदियों के साथ आईपीएल का क्रिकेट मैच भी देखा।
सुरजीत का पुत्र और भांजा भी हत्या में दोषसिद्ध हैं और वे भी सुरजीत के साथ सेंट्रल जेल में सजा काट रहे हैं। पुत्र ने जेल प्रशासन को बताया कि उसके पिता को पहले भी हार्ट अटैक पड़ चुका था। सुरजीत को बीती आठ मार्च को हल्द्वानी उपकारागार से सितारगंज सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। उसके विरुद्ध थाना काशीपुर में वर्ष 2010 में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। 18 दिसंबर 2024 को जिला एवं सत्र न्यायालय रुद्रपुर ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार