पिकअप-बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर में पिकअप वाहन और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल का सीएचसी सहसपुर में उपचार चल रहा है। शनिवार देर रात सभावाला चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशाओं से आ रही बाइक और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 6.69 लाख की ठगी

दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों न सभावाला चौकी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को सीएचसी सहसपुर पहुंचाया। जहां घायल सौरभ कश्यप पुत्र नरेश कश्यप, निवासी खेड़ा मंदिर ढकरानी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सुरेश पांडे पुत्र सरदार सिंह पांडे, निवासी विकासनगर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना अनिवार्य -अवैध हिरासत पर रिमांड भी हो सकती है खारिज : सुप्रीम कोर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119