एएनटीएफ टीम व आईटीआई पुलिस ने पकड़ी दो किलो चरस, एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व आईटीआई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टीम की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के आदेश पर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम व आईटीआई थाना पुलिस ने दिल्ली मोड़ के ढाबे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति उनको बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। जिसको उन्होंने रोका तो, वह सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन टीम ने उसको भाग कर पकड़ लिया। टीम को उसके कब्जे से 2 किलो चरस बरामद हुई। साथ ही उसकी जेब से ₹1000 नगद बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लालाराम पुत्र भीम सिंह निवासी संबारी थाना बाजपुर बताया। इसके बाद टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया। एंटीनाकोटिक्स टीम की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस टीम में एमटीएफ निरीक्षक राजेश पांडे, आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई प्रकाश बिष्ट, हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, कांस्टेबल दिनेश चंद्र, विनोद खत्री, हरीश गोस्वामी, रमेश सिंह, महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119