गुमशुदा नाबालिक बालिका को किया बरामद, भगाने वाले आरोपी को भेजा जेल
दिनेशपुर। 13 अप्रैल को एक व्यक्ति ने थाने पर अपनी नाबालिक पुत्री के घर से बिना बताये कही चले जाने बावत तहरीर पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 77/2023 धारा 365 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना ASI गीता भाकुनी के सुपुर्द की गयी । *पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही* – घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुऐ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रकरण पर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय पन्तनगर के मार्गदर्शन में थाना दिनेशपुर में पुलिस टीम का गंठन किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा अभियोग मे विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु सुरागरसी पतारसी की गयी तो आज दिनांक 05.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर गुमशुदा को दिनेशपुर मोड गदरपुर से अभियुक्त इन्द्रजीत सिंह सोढी पुत्र गुरमेज सिंह सोढी निवासी बड़ाबोज महोली जंगल बरहैनी रोड बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधम सिह नगर के साथ बरामद किया गया । पीडिता द्वारा अपने बयानो मे अभियुक्त द्वारा उसको शादी का झांसा देकर बहलाफुसला कर ले जाने व उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने की बात बतायी गयी जिस पर अभियुक्त को हिरासत पुलिस लेकर अभियोग मे धारा 363/366/376(2) भा0द0वि0 व 5/6 पोक्सो एक्ट की बृद्धि की गयी । अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट