बैंक पोस्ट ऑफिस एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाला नकाबपोश गिरफ्तार, आरोपी भारतीय सेना बीआरओ में था ट्रेड मैन
अल्मोड़ा। विगत दिनों रानीखेत थाना द्वाराहाट क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात नकाबपोश द्वारा बैंको, पोस्ट आँफिस, बैंक एटीएम के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसएसपी रचिता जुयाल ने सख्त निर्देश दिये थे। जिसके बाद सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत टीआर वर्मा व सीओ आँपेरशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध चोर की गिरफ्तारी हेतु बैंकों, पोस्ट आँफिस,एटीएम व घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से अवलोकन कर लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी,पुलिस टीम के अथक प्रयास से 4 मई को चेकिंग के दौरान वलना तिराहे के पास एक स्कूटी संख्या- यूके04 एए -2535 को रोकने का इशारा किया तो स्कूटी चालक घबराकर मुड़ने लगा तो पुलिस टीम ने तत्परता से रोक लिया, संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई तो उसके बैग से प्लास, पेचकश, टार्च, हेक्सा ब्लेड, आयरन कटर आदि मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम नवीन सिंह बिष्ट पुत्र बचे सिंह बिष्ट निवासी- कोटली पो. दौलाघट अल्मोड़ा बताया। विगत दिनों जनपद के कोतवाली अल्मोड़ा, रानीखेत,थाना द्वाराहाट क्षेत्रान्तर्गत बैंको,पोस्ट आँफिस, एटीएम के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करना स्वीकार करने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी के दौरान प्रयुक्त की गई स्कूटी को सीज किया गया।
स्कूटी पर लगे नंबर की जांच की गई तो नंबर फर्जी पाया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह भारतीय सेना बीआरओ में ट्रेड मैन पद पर है, कुछ महीनों पूर्व अवकाश पर आया और फिर वापस नही गया। उसे कसीनो की लत लग चुकी थी, जिसमें उसने काफी धनराशि गंवा दी थी, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई और वह काफी कर्ज में भी डूब चुका था, जिसके चलते उसने बैंक से भी लोन लिया हुआ था। कर्ज से निजात पाने के लिए उसने चोरी का रास्ता अपनाया और पकड़ा गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार