पूर्व डीजी फॉरेस्ट स्व. एनके जोशी की पत्नी के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 20 लाख रुपये
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में पूर्व डीजी फॉरेस्ट स्व. एनके जोशी की पत्नी आशा जोशी के खाते से जालसाजों ने 20 लाख रुपये निकाल लिए। बताया जा रहा है कि जालसाज ने ठगी की घटना को अंजाम देने से पहले पीड़ित का बैंक खाता किसी और राज्य में ट्रांसफर करा लिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लोहरियासाल मल्ला ब्लाक ऑफिस निवासी स्व.एनके जोशी उत्तराखंड में डीजी फॉरेस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। यहां अब उनकी पत्नी आशा जोशी रहती हैं। आशा के दो बैंक खाते हैं। एक खाते में उनकी पेंशन आती है, जबकि दूसरा खाता तिकोनिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है। इस खाते को वह ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती हैं। बताया गया इसमें 40 लाख रुपए थे। बीती 19 अप्रैल को किसी ने तिकोनिया स्थित ब्रांच में आशा के खाते को बैंक ऑफ बड़ौदा नागपुर ट्रांसफर करने का आवेदन किया और बैंक ने खाता ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद जालसाज ने आशा के खाते में अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करा दिया। जालसाज ने नागपुर के केनरा बैंक में आरटीजीएस के जरिये 20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बैंक के टोल फ्री नंबर से आशा को फोन आया कि उनकी रकम ट्रांसफर कर दी गई है। यह ट्रांजेक्शन 2 मई को किया गया है। यह जानकर आशा के पैरों तले जमीन खिसक गई। उनका, उनके पति और उनके परिवार का कभी नागपुर से कोई वास्ता नहीं रहा। मुखानी थाना एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि साइबर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल