रानीखेत विधान सभा भाजपा प्रत्याशी डा. वीडीएस नेगी ने किया प्रचार तेज-

Ad
खबर शेयर करें

एसआर चंद्रा की रिपोर्ट

भिकियासैण। आज नगर पालिका चिलियानौला में भाजपा प्रत्याशी डा0 वीडीएस नेगी ने जनसंपर्क अभियान जोर शोर से किया। इस दौरान लोगों को घर घर जाकर भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोक हित योजनाओं पर चर्चा की, और अनेक लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति तहे दिल से आभार भी व्यक्त किया, और अपनी स्थानीय समस्याओं जैसे – नाली, रास्ता, पानी एवं नगर में साफ सफाई के विषय में भी सुझाव दिये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बागेश्वर : अवैध खनन पर अधिकारी करें सख्त कार्रवाई  -डीएम भटगांई ने खनन निरोधक दल की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश


जनसम्पर्क अभियान दल का नेतृत्व डाॅ विद्याधर सिंह नेगी ने किया साथ में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग भी किया, जिनमें विपिन शर्मा, प्रताप सिंह कुवार्बी श्याम आर्या, महेन्द्र अधिकारी, दीपक कुवार्बी, ललित मेहरा, मदन सिंह कुवार्बी, रेखा पांडे, राजेन्द्र सिंह, भगत सिंह, धीरज सिंह, मनोज बिष्ट, चंदन जीना, प्रताप सिंह बिष्ट, राकेश नेगी, बलदेव कुमार, विक्रम सिंह, बलवंत सिंह नेगी एंव लक्ष्मण सिंह मेहरा , भुवन चंद्र पांडे ग्राम प्रधान अम्याडी सहित अनेक लोगों ने काफी उत्साह दिखाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  टोल कर्मियों के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज -सोशल मीडिया में वीडियो वायरल


सम्पर्क अभियान दल ने नगर की मुख्य बाजार के साथ ही बिड़ला से लेकर हैडा़खान तक की मुख्य बाजारो एवं लगे हुऐ घरों में भी घर- घर भाजपा – हर घर भाजपा के तहत स्टिकर, पत्रक, कैलंडर एंव पुस्तिका आदि सामग्री बांटकर भाजपा की नीतियों एवं कार्यों को घर घर पहुंचाने का सफल प्रयास किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119