एटीएम मशीन काट रहे दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम मशीन काट रहे दो चोरों को हिरासत में लिया है। दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में बीती रात पुलिस गश्त पर थी। इस बीच टेड़ी पुलिया के पास अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के एटीएम में दो संदिग्ध युवक दिखे।
शक होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एटीएम काटने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने शातिर अनिल कुमार पुत्र रमेश चन्द्र आर्या व धीरज आर्या पुत्र ओम प्रकाश आर्या निवासी बैड़ीखत्ता, दमुवाढूंगा के खिलाफ बैंक प्रबंधक उमेश चन्द्र जोशी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 380/457/511 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम