रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 17000 रन पूरे करने वाले बने छठे भारतीय बल्लेबाज

खबर शेयर करें 👉

अहमदाबाद 12 मार्च। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे किए।
रोहित को मैच शुरू होने से पहले इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिये 21 रन की जरूरत थी। उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका जडक़र यह कीर्तिमान रचा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान

वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित हालांकि इस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 58 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गये। साल 2007 में पदार्पण करने वाले रोहित अपने करियर में 438 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 17014 रन बना चुके हैं। रोहित ने अपने सुसज्जित करियर में 47 शतक और 92 अर्द्धशतक जड़े हैं जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2011 में बनाया था।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119