नीट पीजी परीक्षा में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क में 750 रुपये की कटौती

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नयी दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क में 750 रुपये की कटौती की गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी की परीक्षा में बैठने वाले लाखों अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से परीक्षा शुल्क कम करने का फैसला किया। अधिकारी के मुताबिक, आगामी परीक्षा के लिए एक जनवरी, 2024 के बाद आवेदन पत्र जमा करने वाले सभी अभ्यर्थियों को कम शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिकारी ने बताया कि नया आवेदन शुल्क 2013 में लिए गए शुल्क से कम होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद

अधिकारी के मुताबिक, 2013 में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3,750 रुपये था, जिसे 2021 में बढ़ाकर 4,250 रुपये (वर्तमान शुल्क) कर दिया गया था हालांकि, एक जनवरी 2024 से इस शुल्क को घटाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

वहीं 2013 में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,750 रुपये था, जिसे 2021 में बढ़ाकर 3,250 रुपये कर दिया गया था लेकिन अब इसे घटाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119