अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर नहाते वक्त पैर फिसलने से नदी में बहा यात्री

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर शुक्रवार सुबह नहाते समय एक यात्री का अचानक पैर फिसल गया और वह अलकनंदा की तेज लहरों के बीच बह गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन में जुट गई। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

इधर, नहाते समय युवक के अन्य साथी वीडियो बना रहे थे जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी 25 वर्षीय जगदीश प्रसाद अपने कुछ साथियों के साथ शुक्रवार सुबह 7 बजे करीब रुद्रप्रयाग में अलकनंदा मंदाकिनी संगम पर नहाने आए। जगदीश के साथ ही अन्य साथ ही भी नदी किनारे नहाने लगे। अन्य साथी नहाकर वापस लौट आए तो जगदीश नहाता ही रहा। उसका एक साथी वीडियो बनाने लगा। इसी बीच अचानक जगदीश का पैर फिसला और वह अलकनंदा नदी की तेज लहर में बहने लगा। जब तक साथी प्रयास करते जगदीश का कुछ भी पता नहीं चला।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119