मां का शव ठेले पर ले जाने के मामले में प्रभारी फार्मासिस्ट और एक वार्डबॉय निलंबित

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मां का शव ठेले पर ले जाने से जुड़े मामले के संबंध में वीडियो वायरल होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी, फार्मासिस्ट और एक वार्डबॉय को निलंबित कर दिया गया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बिलसंडा सीएचसी में फरियाद के बाद भी विभाग से शव वाहन ना उपलब्ध होने पर बेटे को अपनी मां का शव ठेले पर ले जाना पड़ा, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ विभाग के महानिदेशक के निर्देश पर सीएमओ ने यह कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-अल्मोड़ा में बारिश का कहर : हवालबाग में घर में घुसा मलबा -एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद सोमवार देर रात उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा और फार्मासिस्ट एएन अंसारी को हटा दिया और वार्डबॉय एनके पांडे को निलबिंत कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के बाद प्रसूता की मौत -अस्पताल में परिजनों का हंगामा

सीएमओ के अनुसार, 26 जनवरी की रात बिलसंडा क्षेत्र के गौहनिया गांव में रहने वाली 92 वर्षीय देवकी देवी की झोपड़ी में अलाव की चिंगारी पहुंचने से आग लग गई, जिसमें बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद

उन्होंने बताया कि मृतका के बेटे विजयपाल ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। 27 जनवरी को कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए पुलिस शव को सीएचसी बिलसंडा लेकर पहुंची, जहां कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया था।




ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119