दुखद समाचार… मजदूरों के हित में हमेशा लड़ाई लड़ने वाले राज्य आंदोलनकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनके कपिल नहीं रहे
मोटाहल्दू(नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मजदूरों के हमेशा साथ रहने वाले नेता नंदकिशोर कपिल का देर रात आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है लोकप्रिय नेता एनके कपिल के निधन का दुखद समाचार मिलते ही क्षेत्र के तमाम लोगों का उनके घर पहुंचना आरंभ हो गया है।
एनके कपिल की गिनती उन कांग्रेस नेताओं में की जाती है, जिन्होंने सदैव कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने का काम किया। कांग्रेस की राजनीति के साथ ही वह सामाजिक क्षेत्र में भी हमेशा आगे रहते थे। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की संयुक्त ट्रेड यूनियनों में रहते हुए उन्होंने तमाम आंदोलनों में मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस संगठन ने एक शानदार नेता खो दिया है। उनकी शव यात्रा आज प्रातः 9:00 रानी बाग चित्रशाला घाट को प्रस्थान करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड
चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती