देवप्रयाग के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -महिला समेत दो की मौत, तीन घायल
–ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ ने राफ्ट से नदी पार कर निकाले शव
नई टिहरी । ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। चंडीगढ़ से चमोली जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार पाली पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार (HR-68 C 1242) ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह स्थान देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर स्थित है। कार सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर टीम से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। टीमों के पहुंचने से पहले ही जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई में फंसे तीन घायलों को बाहर निकाल लिया था। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
दुर्गम रास्ते से निकाले गए शव
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शवों को बाहर निकालना एसडीआरएफ के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। नदी तक पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने शवों को राफ्ट के जरिए नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस को सौंप दिए गए।
चमोली की महिला और कार चालक की मौत
पुलिस के अनुसार, हादसे में चमोली जिले के किमखाल निवासी सत्येश्वरी देवी (72) और कार चालक अनिल की मौत हो गई। वहीं, घायलों की पहचान रुद्रप्रयाग जिले के लाडोली निवासी उत्तम सिंह (33), बीना निवासी टीशा रावत (18) और सुनीता देवी (45) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी