चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
चमोली । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक गर्भवती महिला ने अस्पताल से अचानक बाहर निकलने के बाद नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार, नेपाली मूल की गर्भवती महिला पिछले दो दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती थी। प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची एक अन्य महिला का उस समय प्रसव कराया जा रहा था। ऐसे में चिकित्सकों ने गर्भवती महिला को कुछ देर बाहर इंतजार करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह बिना किसी को बताए अस्पताल से निकल गई।
दूसरी महिला का प्रसव कराने के बाद जब स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला को अस्पताल में नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास एक महिला प्रसव पीड़ा से परेशान है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
टीम ने प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गौतम ने बताया कि अस्पताल में दोनों की स्थिति सुरक्षित है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी