दुःखद…तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी, हरिद्वार जा रहे छह दोस्तों की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छप्पर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। कार सवार मृतक दोस्त थे और दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। यह हादसा मंगलवार तडक़े करीब चार बजे थाना छपार क्षेत्र में शाहपुर कट के पास हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


क्षेत्राधिकारी सदर और थाना प्रभारी छपार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है। सीओ विनय गौतम ने बताया कि सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


इस हादसे में कार सवार सभी छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, पार्श पुत्र दीपक शर्मा, कुनाल पुत्र नवीन शर्मा, धीरज, विशाल व एक अन्य दोस्त समस्त निवासीगण शहादरा, दिल्ली के रूप में हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119