भवाली में मृत मिला युवक, सिर में हल्के चोट के निशान
नैनीताल। श्यामखेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को नैनीताल भेज दिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार श्यामखेत निवासी अजय कुमार (23) पुत्र दिनेश चंद्र घर से दीवाली मनाने जाने की बात कहकर निकला। रात को घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह वह अचेत अवस्था में श्यामखेत स्थित आई वीवाई टावर के समीप पड़ा मिला।
लोगो ने उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन लोगों की मदद से उसे सीएचसी भवाली ले गए। जहां डॉ. जिलिश अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसआई नरेंद्र रावत ने शव पोस्टमार्टम को नैनीताल भेज दिया। एसआई रावत ने बताया मृतक के सिर में हल्के चोट के निशान थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार