एयर इंडिया के विमान में बिच्छू ने महिला को काटा, नागपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में मचा हडक़ंप

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया। घटना से हडक़ंप मच गया। विमान से मुंबई एयरपोर्ट पर संदेश भेजा गया कि डॉक्टर के साथ तैयार रहिए। प्लेन के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना 23 अप्रैल 2023 की है। एयर इंडिया के अनुसार, एआई 630 फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। प्लेन के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही महिला यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज होने तक यात्री को हर संभव की मदद दी।
एयर इंडिया ने कहा, हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान का पूरा निरीक्षण किया।

विमान में कीड़े मारने वाली गैस छोड़ी गई जिससे बिच्छू पाया गया। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद एयर इंडिया ने कैटरिंग विभाग से धुलाई सेवाएं मुहैया कराने वालों को यह सलाह देने को कहा कि वे इस बात की जांच करें कि कहीं उनके यहां कीट तो नहीं फैल रहे और यदि जरूरी हो तो कीट नियंत्रण करें। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 में एक फ्लाइट कार्गों में सांप घुस गया था। इससे पहले एक विमान में चिडिय़ा घुस गई थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119