आपदा अलर्ट पर एक्शन में एसडीएम मनीष कुमार सिंह, किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं
रिपोर्ट:- मजाहिर खान

आपदा अलर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल-पल की नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने के निर्देश दिए हैं साथ ही वह खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में लालकुआं के राजीव नगर बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एसडीएम मनीष कुमार सिंह एक्शन मोड पर हैं और लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं साथ ही समस्या का समाधान कैसे निकले इसको लेकर के भी जनता के साथ रायशुमारी कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फौरी तौर पर क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से कैसे निजात दिलाई जाए इसको लेकर के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां सिंचाई विभाग, वन विकास निगम, वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौका मुआयना किया गया है एवं जलभराव की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है जिससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा स्थाई समाधान के लिए इस बरसात के बाद कोई न कोई प्रयास कर लिए जाएंगे ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या से बचा जा सके। उन्होंने कहा है इस संबंध में वह उच्च अधिकारियों को पूर्व में भी अवगत करा चुके हैं और लगातार उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी प्रेषित कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119