सेना के वाहन और कार में भिड़ंत, छह लोग बचे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच में च्यूरानी लीसा डिपो के पास सेना के वाहन और कार में टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में सवार दो बच्चों सहित छह लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि दुर्घटना में कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

गुरुवार सुबह चम्पावत से पिथौरागढ़ की ओर से जा रही स्विफ्ट डिजायर कार को पिथौरागढ़ से आ रहे सेना के वाहन ने बाराकोट के पास टक्कर मार दी। सूचना पर बाराकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में एक सवार को मामूली चोट आई है। जबकि शेष पांच लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सेना और कार चालक का आपस में समझौता हो गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119