बनबसा में दूल्हे और उसके पिता की पिटाई, मुकदमा दर्ज
बनबसा में एक दूल्हे और उसके पिता की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ितों ने होटल मालिक समेत 17 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने सभी 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गुरुवार को गल्ला कोठार रानी, ग्वालियर, एमपी निवासी लक्ष्य प्रकाश शर्मा ने थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि बेटे पवन प्रकाश शर्मा के विवाह के लिए बनबसा में एक निजी हॉल बुक कराया था। बताया कि 25 नवंबर की रात को होटल के कर्मचारी ने उनके साथ आए मेहमानों के साथ बदतमीजी की। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। आरोप लगाया कि 27 नवंबर को उनके बेटे के विवाह के दौरान होटल के स्वामी चंदन सिंह रौतेला, मोनू कश्यप और उनके साथ आए 15 लोगों ने उनके और बेटे के साथ गाली गलौज, मारपीट की। इस दौरान उनका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। बताया कि घटना के समय उनके गले से दो तोले सोने की चेन कहीं गिर गई।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि चंदन सिंह, मोनू कश्यप के साथ ही 15 अज्ञात लोगों पर बीएनएस की धारा 115(2) 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल