छह वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म- आरोपी पड़ोसी युवक को भेजा जेल-
रामनगर।ग्रामीण क्षेत्र में पड़ोसी युवक के द्वारा एक मासूम छह वर्षीय बालिका को चॉकलेट का लालच देकर घर से ले जाकर उसके गायब हो जाने की सूचना ने इलाके मे दहशत फैला दी और पूरी रात पुलिस की टीमे, डॉग स्कावयड व ग्रामीण बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिये जद्दोजहद करते रहे।गुरुवार की सुबह बच्ची को आरोपी सहित बरामद कर लिया गया। मेडिकल मे बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुयी है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सीओ बलजीत सिंह भाकूनी ने जानकारी देते हुये बताया कि रामनगर- काशीपुर रोड स्थित ग्रामीण क्षेत्र के 22 वर्षीय युवक अंकित कुमार पुत्र मदन सिंह बुधवार की शाम 5 बजे अपने पड़ोस की छह वर्षीय बालिका को चॉकलेट का लालच देकर अपहरण कर ले गया।
उन्होंने बताया कि एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी व एसपी सिटी जगदीश चन्द्रा के निर्देश पर कालाढूंगी सहित आसपास के थानो की पुलिस बल भी यहॉ आ गया और हल्द्वानी से डॉग स्कावयड की टीम भी पहुॅच गयीं। पुलिस की विभिन्न टीमे, आसपास के सेकड़ो ग्रामीण रातभर बालिका को नदी किनारे व बाग बगीचो और जंगल मे खोजते रहे मगर अंधेरा होने के कारण खोजबीन प्रभावित होती रही। सुबह पुलिस ने आरोपी को बालिका के साथ काशीपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री से बरामद कर लिया। सीओ भाकुनी ने बताया कि बालिका ने पूछताछ मे पुलिस को कुछ नही बताया मगर बालिका के द्वारा अपनी मॉ से पेट दर्द की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया गया तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्ठि हुयी। सीओ के अनुसार आरोपी मूलरूप से मुरादाबाद का निवासी है और वह अपने चार भाईयो के साथ यहॉ रहकर प्लाईवुड मे काम करता है। उसका बड़ा भाई डम्पर चलाता है और वह शादीशुदा है बाकि सभी भाई कुवॉरे हैं।बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376 व पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा कायम करके आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया कोर्ट ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।इस दौरान पुलिस टीम में सीओ बलजीत सिंह भाकूनी, कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, एसएसआई मुनव्वर अली, उपनिरीक्षक प्रीति, मनोज नयाल, जगवीर सिंह, दिलीप कुमार, राजवीर सिंह, भगवान सिंह महर, केसी जोशी, नरेन्द्र कुमार, मनोज अधिकारी, कांस्टेबिल गगन भंडारी, तालिब हुसैन, हेंमत सिंह, संजय सिंह आदि शामिल रहे। इधर बालिका के बरामद होने पर क्षेत्रवासियो ने राहत की सॉस ली है मगर नन्ही परी के साथ दुष्कर्म की घटना पर लोगों का आरोपी के खिलाफ आक्रोश हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश