बंगाल इंजीनियर ग्रुप रेजीमेंट के सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत
जम्मू में तैनात वीर जवान सैनिक आसीत सरदार निवासी दिनेशपुर थाना क्षेत्र खटोला ग्राम सभा के लक्खीपुर ऑन ड्यूटी सड़क हादसे में शहीद हो गया। शहिद की पार्थिव शरीर को क्षेत्रीय विधायक अरविंद पाण्डे तथा शहिद के परिजनों समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने सलामी दी।
देश के लाल की शहादत पर विधायक अरविंद पांडे ने उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि दी निश्चित रूप से उनकी शहादत देश और हमारा क्षेत्र सदैव याद रखेगा, उनकी वीरता ओर जज्बे के कारण ही आज भारत देश सुरक्षित है, विधायक शिव अरोरा ने शहीद असीत के परिजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया ओर इस दुःख को सहने हेतु हिम्मत रखने को कहा । रविवार को जम्मु के उधमपुर से उनके पैतृक लक्खीपुर गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 11 साल के बेटे शिवम सरदार ने उनको मुखाग्नि दी। जबकि पत्नी रश्मि सरदार ने युवा सैनिक असीत सरदार को सलामी दी।भारतीय सेना के जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रिश्तेदारों पहुंचे। सभी ने असीत अमर रहे, अमर रहे के नारे के साथ अलविदा कहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल