कैंटर ने बाइक सवार मां बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल
-राहगीरों ने कैंटर चालक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग में रविवार सुबह बाइक सवार मां-बेटे को एक कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से मां को सिर में चोट लगने से मौत हो गई। जबकि हादसे में बेटा घायल हो गया। है
पुलिस के अनुसार राधाकांतपुर में रहने वाली 52 वर्षीय देवला विश्वास पत्नी राजकुमार विश्वास बेटे सूरज विश्वास के साथ बाइक से मजदूरी करने के लिए दिनेशपुर मटकोटा मार्ग से जयनगर जा रही थी। करीब सूबह आठ बजे जैसे ही वह चंडीपुर पहुंचे तो उनके पीछे तेज गति से आ रहे कैंटर एचआर58बी-1584 ने उन्हें जबर्दस्त टक्कर मार दी। चालक ने हादसे के बाद कैन्टर लेकर मौके से भाग निकलने की कोशिश की, तब तक ग्रामीणों ने कैंटर को पकड़कर पुलिस को सुपर्द कर दिया। घायल सूरज को लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन