जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई गिरी, तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। कनारी पाभैं से जिला मुख्यालय आ रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। सोमवार साढ़े 11 बजे के आसपास हुई इस घटना में जीप में सवार सभी तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो लोग एक ही गांव के शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

नगर के दौला में रहने वाले अनिल नगरकोटी (34) पुत्र जगदीश नगरकोटी, कैलाश कापड़ी उर्फ जगदीश (48) पुत्र मथुरा दत्त कापड़ी व महेंद्र नगरकोटी (55) पुत्र दयानंद नगरकोटी निवासी मखोलीगांव जीप संख्या यूके05टीए 3128 में सवार होकर 12किमी दूर कनारी पाभैं गए। वापसी में दयारी कटियारी के समीप जीप अनियंत्रित होकर करीब 100मीटर दूर गहरी खाई में गिर गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर

स्थानीय लोगों की सूचना पर जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। इस बीच उन्हें तीनों लोग मृत अवस्था में मिले। उन्होंने शवों को खाई से निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पंचायतानामा भरने के बाद चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119