सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को निः शुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े शिक्षक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त हो इस उद्देश्य से नवाचारी शिक्षकों के समूह मिशन शिक्षण संवाद ने बीड़ा उठाया है।

मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल संयोजक एवम् तकनीकि प्रमुख संतोष जोशी ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे, विशेष रूप से वो बच्चे जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं, उनको ट्यूशन आदि की सुविधा न मिल पाने के कारण ऐसे बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम मिशन शिक्षण संवाद द्वारा पढ़ाई से प्रतियोगिता तक नाम से एक मुहिम चलाई जा रही है, इसमें प्रतिदिन शाम को 6.30 से 7.30 बजे तक निः शुल्क ऑनलाइन क्लास में प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है। पढ़ाए जाए जाने वाले विषयों में तर्कशक्ति, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान की क्लास होती हैं। ऑनलाइन क्लास पूरी तरह से निःशुल्क है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक -नीलकंठ धाम में लिया आशीर्वाद

ऑनलाइन क्लास में सहयोग देने वाले शिक्षक विद्यालय समय के अतिरिक्त समय देते हुए सरकारी स्कूलों के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। सहयोग देने वाले शिक्षकों में उत्तराखण्ड एवम् उत्तरप्रदेश के शिक्षक सम्मिलित हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

ये शिक्षक ऑनलाइन क्लास में मदद कर रहे हैं।

कार्यक्रम निर्देशन – विमल कुमार, संतोष जोशी, माधव सिंह नेगी

गणित- विजय बडोला, रश्मि पांडे, कुसुम भट्ट

तर्कशक्ति – अर्पण कुमार आर्या, सुमन बिष्ट, एकता भंडारी

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

विज्ञान – वंदना जोशी, निमिषा वर्मा, नीलू त्रिपाठी, अर्चना पांडे, पूजा शर्मा

सामाजिक विषय – जे पी कुकरेती

तकनीकी सहयोग- नीलम शर्मा, अंजू बाला, भावना पांडे, लक्ष्मी काला, रेखा परगाई, चेतना जोशी, माधुरी नैथानी, रोशनी कुंवर, कुसुम काला, किरण नैथानी, सुनीता भटनागर, सरिता मेंदोला, उषा गौड़, उर्मिला डिमरी,

ब्रॉडकास्ट – अरुण मिश्रा, नीलम राय, अमृता सिंह, प्रांजल सक्सेना, मोहम्मद अहमद, नीलू त्रिपाठी, विकास मिश्रा, वीरेंद्र परनामी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119