घर के अंदर मिली दो सगी बहनों की लाश, मचा हड़कंप -शवों के पास मिला कटा मुर्गा, पैसे व तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान  

खबर शेयर करें 👉

शनिवार को नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई, जब लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित खालिक कालोनी में दो सगी बहनों के शव उन्हीं के घर से बरामद हुए। पुलिस मामले को तंत्र-मंत्र से जुड़ा बता रही है। वहीं क्षेत्र में हत्या का कारण ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अली हसन अपनी पत्नी हुस्न जहां, पुत्र फरमान, अरमान, रिजवान व पुत्री हीना, फरहीन, सायरीन व यासमीन काशीपुर के खालिक कालोनी में रहते हैं। अली हसन ने अपनी बड़ी पुत्री हीना का विवाह रेहड़ में किया है। बताते हैं कि शनिवार की प्रात: पुलिस को सूचना मिली कि अली हसन की 19 वर्षीय पुत्री फरहीन व 7वीं कक्षा की छात्रा 11 वर्षीय यासमीन अपने घर में मृत हालत में मिली हैं। सूचना पर एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा व एसआई दीपक जोशी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां दोनों के शव घर में ही पड़े थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

शवों के आस-पास कटा हुआ मुर्गा, खून के निशान, पैसे व अन्य तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान पड़ा पाया गया। पुलिस ने दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तंत्र-मंत्र को लेकर की गई हत्या से प्रेरित दिखाई दे रहा है। बताया कि एक मृतका का शव चार से पांच दिन पुराना है, जबकि वहीं दूसरी मृतका का शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बताया कि आस-पड़ोसियों के मुताबिक अली हसन का परिवार तंत्र-मंत्र में विश्वास रखता था तथा बीते कई दिनों से अली हसन की दोनों मृतक पुत्रियां अचानक चीखने चिल्लाने लगती थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

वहीं पड़ोसियों के मुताबिक बीते कुछ दिन पूर्व भी अली हसन के घर से चीखने चिल्लाने की आवाजे आने पर पुलिस को सूचित किया गया था। जिस पर पुलिस ने अली हसन के घर पहुंचकर उन्हें इस बावत समझाया था। सूत्रों के माने तो कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रहे हैं। अब दोनों बहनों की मौत की असली वजह क्या है यह तो पुलिस तफ्तीश के बाद ही साफ हो पायेगा। परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि मृतक बहनों के पिता अली हसन उर्फ सूरज अपने एक बेटे को लेकर बुलंदशहर गया हुआ है। बताया गया कि अली हसन शुक्रवार की रात भी अपने पुत्र के साथ एक मजार पर जाकर सोया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

उधर पुलिस ने दोपहर बाद मृतक बहनों के पिता अली हसन समेत मां व तीन भाईयों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से गहन पूछताछ में जुटी है। वहीं रूद्रपुर से पहुंची फॉरेंसिक व डॉक स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुबूत जुटाये हैं। पुलिस ने फिलहाल घर को सील कर दिया है। उधर देर सायं शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उन्हें अली हसन के भाई के सुपुर्द कर दिया है।   

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119