उत्तराखंड…नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, दो शातिर गिरफ्तार; छह दोपहिया वाहन बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के वाहनों को राज्य से बाहर बेचने की फिराक में थे।

प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि 25 जुलाई को ओम अग्रवाल ने बिधौली क्षेत्र से अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों की तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने दून के विभिन्न इलाकों से पांच अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमनगर स्थित एक खंडहर से चोरी के पांच अन्य वाहन भी बरामद कर लिए। इस तरह पुलिस ने कुल छह चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद (22) निवासी अम्बीवाला और वंश कुमार (20) निवासी विंग नंबर-6, प्रेमनगर के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त हैं और नशे की लत के कारण लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119