लोगों की शिकायत पर जिस्मफरोशी के आरोप में दस महिलाएं गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड के आसपास अवैध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के खिलाफ रविवार देर रात हरिद्वार शहर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान जिस्मफरोशी के आरोप में दस महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। देर रात सभी महिलाओं का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। स्थानीय व्यापारी कई बार इसको लेकर शिकायत कर चुके हैं। स्थानीय पुलिस भी समय समय पर कार्रवाई करती रही है। रविवार को कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को देखकर कई महिलाएं भाग खड़ी हुईं। देर रात को दस महिलाओं को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिलाएं सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, ऊधमसिंह नगर, दिल्ली की रहने वाली हैं और यहां सिडकुल, ज्वालापुर, बहादराबाद, कनखल क्षेत्र में रहती है। सभी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही थीं। पुलिस टीम में एएसआई उषा ध्यानी, हेड कांस्टेबल शारदा, कांस्टेबल भारती रावत, अनीता, बीना, रमेश, सतेंद, जसवीर और कुलदीप शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई