सुबह की सैर को निकले एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
सुबह की सैर को निकले एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दिनेशपुर जयनगर नंबर तीन निवासी भीम सिंह सीलाकोटि (66) सोमवार सुबह मटकोटा मार्ग पर सुबह की सैर को निकले थे। इस बीच सिडकुल की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने भीम सिंह को टक्कर मार दी।
इससे वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भीम सिंह मूल रूप से पिथौरागढ़ के कनालीझीना के रहने वाले थे। दो साल पहले वह परिजनों के साथ जयनगर नंबर तीन में आकर बसे थे। उनका एक पुत्र मंगल सिंह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। एक बेटी बबीता की शादी अभी नहीं हुई है। भीम सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप