18 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी  

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। युवक द्वारा फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल पाया है। खानपुर पश्चिम निवासी पवन कुमार उर्फ पारस (18) पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल ने शनिवार रात्रि अज्ञात कारणों के चलते कमरे में लोहे की ग्रिल के साथ लटककर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि अमन कुमार रात्रि खाना खाने के बाद सो गया था। युवक की माता गीता देवी ने जब सुबह उठकर दरवाजा खोला तो पवन लोहे की ग्रिल में फासी में लटका हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

पवन के फांसी लगाने की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों को सूचना मिली तो मौके पर तमाम लोग एकत्रित हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक अपने पीछे एकमात्र भाई राजकुमार को रोता बिलखता छोड़ गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंपा गया और दोपहर बाद गमगीन माहौल  में अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119