सूदखोर से परेशान युवक ने मां को फोन कर जहर खाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सूदखोर से परेशान होकर युवक ने कॉल कर, मां को सुनाई आप बीती और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सूदखोर से अपनी महिला मित्र को कर्ज दिलवाकर एक युवक फंस गया और अब सूदखोर युवक को उसकी पत्नी और बच्चों के सामने जलील कर रहा था। परेशान युवक ने अपनी मां को आखरी कॉल करके जहर खा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल

मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के प्रेमपुर लोशज्ञानी का है, जहां 35 वर्षीय राकेश इलेक्ट्रिशियन का काम करता है, वह काफी समय से बेरोजगार भी है । वह अपने पत्नी बेटी और एक महीने के बेटे के साथ किराए के मकान में रहता था, राकेश के छोटे भाई अंकित ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बद्रीपुरा में रहता है। उसने बताया राकेश ने अपनी एक महिला दोस्त को एक सूदखोर से ढाई लाख रुपए ब्याज पर दिलाए। यह रकम ब्याज के साथ अब 6 लाख हो गई है और महिला ब्याज की रकम नहीं दे पा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

जिसके बाद सूदखोर रुपए लेने के लिए राकेश को बार-बार परेशान कर रहा था, उसकी पत्नी और बच्चों के सामने उसको गालियां देता है, जिसके चलते राकेश ने जहर खा लिया। अभी पुलिस के पास इस संबंध में कोई भी शिकायत नहीं पहुंची है, राकेश ने आखिरी बार अपनी मां को कॉल की जिसके बाद उसने जहर खा लिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119